विविध

अब बढ़ी स्‍वदेशी मास्‍क की डिमांड

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हमारी लोगों से अपील है कि वह इस वायरस से घबराएं नहीं, व्‍यक्तिगत स्‍वच्‍छता का ध्‍यान रखकर कोई भी व्‍यक्ति इस वायरस की चपेट में आने से बच सकता है। जहां तक मास्‍क की खपत की बात है तो सांस, ह्दय, किडनी और लीवर के मरीजों के लिए भी मास्‍क लिया जाता है। साधारण तौर पर भी इसकी ठीक ठाक खपत पहले से ही है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस मामले में कलेक्‍ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक की। इस बैठक में मॉल्स, मार्केट एसोसिएशन व मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा जिले में उपस्थित मॉल्स, मार्केट, रेस्टोरेंट व होटलों के लिए आवश्यक प्रोटोकॉल जारी किए गए है।

उक्त प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करना सभी की ज़िम्मेदारी है, किसी भी दशा में इनकी अवहेलना नही की जा सकती है। जनपद के मॉल्स के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की परिसर के अंदर के साथ-साथ मॉल्स की पार्किंग और आस पास के क्षेत्रों में भी सैनिटाइज़ेशन कराना सुनिश्चित कराया जाए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button