विविध

अब बढ़ी स्‍वदेशी मास्‍क की डिमांड

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी गिरिराज रस्‍तोगी ने बताया कि चीन ने चाइनीज मास्‍क की आपूर्ति बंद कर दी है। इसलिए अब स्‍वदेशी मास्‍क डिमांड में हैं। हम लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में हैं, चूंकि यह राष्‍ट्रीय आपदा का समय है। इसलिए हमारी  एसोसिएशन ने मास्‍क की बिक्री रेट टू रेट करने का फैसला लिया है। हम इसमें मुनाफा कमाने के पक्षधर नहीं हैं।

हमने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी कहा है कि यदि कोई विक्रेता मास्‍क की कालाबाजारी कर रहा है तो उस पर कार्रवाई करें, हमारी एसोसिएशन इस मामले में उस विक्रेता का कोई सपोर्ट नहीं करेगी। गिरिराज रस्‍तोगी ने बताया कि आम तौर पर सामान्‍य मास्‍क दस से बीस रुपये की रेंज में आता है।

एन 95 मास्‍क की बात करें तो वह 210 रुपये में उपलब्‍ध होता है। यदि इससे ज्‍यादा रुपये कोई वसूल रहा है तो यह गलत है। हम इस मामले में मुनाफे के पक्षधर नहीं हैं। केजीएमयू के पल्‍मोनरी विभाग के डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि लोग मास्‍क पहनकर अपना बचाव कर सकते हैं। सामान्‍य मास्‍क से भी बचाव संभव है। हालांकि कई लोग एन 95 मास्‍क का प्रयोग कर रहे हैं।

Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777