जन संसदफ्लैश न्यूज

Congress ने पूछा क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलेगा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोई नहीं जानता कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा या नहीं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अब तक जारी उम्मीदवारों कीतीन सूचियों में चौहान का नाम शामिल नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पूछा कि जब उनकी अपनी ही पार्टी को उन पर भरोसा नहीं है तो राज्य की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी? उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा,  भाजपा की सूचियां सामने आ रही हैं, लेकिन इनमें उनके (चौहान के) कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के नाम हैं। चौहान का नाम अब तक सूची में नहीं आया है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसी को नहीं पता कि उनका नाम सूची में आएगा या नहीं।

भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं। इन तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है। नायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा के केंद्रीय नेता चुनाव से पहले चौहान का नाम भी नहीं ले रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button