उत्तर प्रदेश

दो निजी अस्पतालों पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, CMO से शिकायत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

निजी अस्पताल में उन्नाव के बांगरमऊ की रहने वाली महिला की पथरी के ऑपरेशन के दौरान नस कट गई। इसके बाद उसे मलिहाबाद के दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी इलाज में लापरवाही का आरोप है। पति ने दोनों अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में पति निर्भय कुमार ने कहा है कि पत्नी रुपम (34) को पित्त की पथरी ऑपरेशन के लिए पहले बागरमऊ स्थित नंदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर ऑपरेशन दौरान महिला की एक नस कट गई। इससे उसमें मवाद आने लगा। नंदा हॉस्पिटल ने सर्जरी के लिए उसे दिसंबर माह में मलिहाबाद स्थित जेडएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां पर डॉ. अब्दुल मोबीन ने महिला की सर्जरी किया। ऑपरेशन से पहले 70 हजार रुपए दवाओं व एक लाख रुपए सर्जरी का वसूल लिया। करीब 10 यूनिट खून भी मंगवाया था। इसमें तीन यूनिट महिला को खून चढ़ाया गया।

बाकी खून बेकार हो गया। सर्जरी बाद महिला के टांकों से मवाद व पानी रिस रहा था। महिला की हालत लगातार नाजुक होती चली गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला को डिस्चार्ज कराकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है। पति ने सीएमओ कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराकर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button