उत्तर प्रदेशभारत

सर्वदलीय बैठक में बोले सीएम योगी- सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र को लेकर रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सभी दलों से सहयोग मांगा और कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। उत्तर प्रदेश में सोमवार से शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। दोनों सदनों, विधानसभा और विधान परिषद का सत्र 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रस्तावित है जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-2025 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतीकरण हो सकता है।

रविवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने शीतकालीन सत्र से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में हुई बैठक में आदित्यनाथ ने कहा, ”सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। हम सभी जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं को लेकर सदन में सुचारू रूप से चर्चा करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के कुशल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में कहा, ”सदन सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। इससे ही प्रदेश के विकास कार्यों को रफ्तार मिलती है। साथ ही समस्याओं का समाधान होता है। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो, सभी को इसका ध्यान रखना चाहिये।”

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन को ज्यादा से ज्यादा समय तक संचालित किया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सभी दलों के नेताओं को भी प्रयास करने चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button