उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सभी अधिकिारियों की बुलाई बड़ी बैठक, कई विभागों के कार्यां की शुरू हुई समीक्षा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदर्श आचार सहिंता समाप्त होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। सरकारी आवास पर चल रही इस बैठक में कई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक में अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के बाद जिन अधिकारियो की प्रगति धीमी होगी उनको चेतावनी भी दी जा सकती है। वहीं पूर्व में जो कार्रवाई बाकी है उस पर भी चर्चा हो रही है।

इस बैठक में लखनऊ के अकबर नगर स्थित धवस्तीकरण के मामले को रखा गया है। यहां अधूरी कार्रवाई अब पूरी हो सकती है। जल्द ही संबधित विभागों को अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि कुछ लापरवाह अफसरों पर एक्शन भी लेने की तैयारी है। ये बैठक सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई है जो कि काफी देर तक चल सकती है।

इस बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्राम विकास विभाग सहित सभी विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों से भी अधिकारी आनलाइन जुड़े हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button