पंजाब

पंजाब के नौजवानों को CM भगवंत मान ने दिया दिवाली का तोहफा, कैबिनेट की बैठक में नई भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब की मान कैबिनेट की शनिवार को अहम मीटिंग रखी गई। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए गए। इस मीटिंग में कैबिनेट ने नौजवानों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के सरकारी विभागों में नई भर्तियां लेने का ऐलान किया है।

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रैंस को सांझे तौर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने कई विभाग में नई भर्तियां करेंगी, जिसमे युवाओं को 1000 नई नौकरियां दी जाएगी।

इन प्रोजेक्ट को मिल सकती है हरी झंडी
सूत्रों के अनुसार, पंजाब की इस कैबिनेट बैठक में कई और अहम फैसले लिए गए हैं। जिसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब सरकार 106 नई क्लेरिकल पोस्ट को लेकर भी घोषणा कर सकती है।

साथ ही पंजाब कैबिनेट की तरफ से 3000 करोड़ की लागत के साथ 5 नए विश्वस्तरीय अस्पतालों और नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर हरी झंडी मिल सकती है।

इन मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली इस कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार नौकरियों और स्वास्थ क्षेत्र में अहम फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट कुछ सरकारी विभागों में नए पदों पर भर्ती लेकर फैसला कर सकती है। इसके साथ नए मेडिकल कॉलेजों को लेकर भी फैसला होने की संभावना है।

पिछली कैबिनेट में क्या हुआ
बता दें कि, 5 अक्टूबर को सीएम मान ने कैबिनेट की अचनक मीटिंग बुलाई थी। इस कैबिनेट बैठक में सबसे पहले सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर चर्चा की गई, और एक अहम फैसला लिया।

कैबिनेट ने बैठक में SYL के मुद्दे पर फैसला लिया कि किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी ओर राज्य को नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा इस कैबिनेट बैठक में अटार्नी जनरल (AG) विनोद घई के इस्तीफे और नए AG की नियुक्ति पर चर्चा के बाद कैबिनेट ने फैसला लेते हुए नए AG के तौर पर गुरमिंदर सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button