मध्य प्रदेश

CM शिवराज एक्शन मोड पर, मंच से पटवारी को किया निलंबित

भोपाल – मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 222.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। लेकिन दौरान मुख्यमंत्री अचानक एक्शन में मोड़ में आ गए। मुख्यमंत्री ने मंच से ही एक पटवारी को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाही के बाद प्रशासन का अमला हक्का-बक्का रह गया। पटवारी के खिलाफ एक किसान ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में घूसखोरी हरगिज माफ नहीं की जाएगी। यह सभी अफसरों को चेतावनी है कि वह सुधर जाए। उन्होंने कहा कि कोई रिश्वत मांगे तो मुझे बताना। किसी को एक रुपया देने जरुरत नहीं है। शिकायत मिलने पर एक मिनट में नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

दरअसल सिरमौर तहसील में बरौ गांव के एक किसान से पटवारी कंप्यूटर में खसरा सुधारने के बदले 15 रिश्वत हजार की रिश्वत मांग रहा था। और जिसके बाद किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समाधान में की थी।

वहीं बड़वानी जिले में इन दिनों भगोरिया पर्व की धूम है। भगोरिया पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। रविवार को ग्रामीणों के साथ-साथ नेताओ ने ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके। बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह भी खुद को नहीं रोक पाए। और उन्होंने मांदल की थाम पर डांस किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777