राष्ट्रीय

CM ममता पर आपत्तिजनक मीम्स बनाना पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल कीमुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक मीम्स बनाने के आरोप में नादिया से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस की सप्रेशन एंड इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारियों ने तारातला थाने के पुलिसकर्मियों के साथ 30 वर्षीय तुहिन मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यूट्यूबर को नादिया के ताहेरपुर से गिरफ्तार किया है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। सागर दास नाम के युवक की शिकायत के आधार पर यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार यूट्यूबर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक मीम्स बनाने का आरोप है. गोराचंद रोड निवासी 22 वर्षीय सागर दास ने सोमवार को तारातला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

यूट्यूबर पर ममता पर आपत्तिजनक मीम्स बनाने का आरोप
उन्होंने कई यूट्यूब चैनलों का नाम लेकर शिकायत में लिखा, “इन चैनलों ने वित्तीय लाभ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विभिन्न भाषणों को आपत्तिजनक और अपमानजनक तरीके से परोसा है।

सागर दास की शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है। कि इस तरह के मीम्स से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक घटनाएं फैल सकती है। सोमवार को पुलिस ने ‘टिकटॉक प्रचेता’, ‘टोटल फन बांग्ला’, ‘रेया प्रिया’, ‘सागरिका वर्मन व्लॉग्स’, ‘लाइफ इन दुर्गापुर’, ‘द फ्रेंड्स कैंपस’, ‘पूजा दास 98’ और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू हुई।

पुलिस ने जांच के बाद यूट्यूबर को किया गिरफ्तार
नदिया के राणाघाट थाना क्षेत्र के ताहेरपुर में मंगलवार को कोलकाता पुलिस की इंटेलिजेंस ब्रांच और तारातला थाने की टीम ने परुआ में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान तुहिन को ताहिरपुर थाना क्षेत्र के परुआ से गिरफ्तार किया गया। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में उनके खिलाफ 19 तारीख को शिकायत दर्ज की गई थी। तारातला थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777