खबर

China द्वारा डोकलाम में सड़क निर्माण की स्थिति बतायें

China द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये उनसे पूछा कि अगर वह अपनी पीठ थपथपा चुके हों। तो चीन की हरकत से देश को अवगत करायें।

कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने मोदी से इस मुद्दे से निपटने के लिए उनकी नीति स्पष्ट करने को कहा। और सवाल किया कि क्या वह China के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को फिर से साबरमती बुलाना चाहते हैं।

सूत्रों ने गुरुवार को कहा था। कि China ने भारत के साथ गतिरोध वाले डोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की अच्छी खासी तैनाती कर रखी है। और विवादित इलाके से महज 12 किलोमीटर दूर उसने अपनी सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है।

इस खबर के एक दिन बाद कांग्रेस ने यह टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने‘500 सैनिकों की निगरानी में, China ने डोकलाम में सड़क चौड़ी की शीर्षक वाली खबर को टैग करते हुये ट्वीट किया,‘मोदीजी,एक बार जब आप अपनी पीठ थपथपा चुके हों। तो कृपया इस बारे में जानकारी दें।

एआईसीसी संवाददाता सम्मेलन में सिब्बल ने कहा। ‘‘आपकी (मोदी की) बैठक अच्छी रही। लेकिन इसका नतीजा क्या रहा। और इस बारे में क्या हो रहा है। कृपया देश को बताइए कि सीमा पर विशेषकर डोकलाम क्षेत्र में क्या हो रहा है।’’

भारत और China के सैनिकों के बीच डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण गतिविधियों को लेकर 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध 73 दिनों तक चला था। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम हो सका था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777