उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रहे: मुख्यमंत्री

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आप सभी ने विगत 10 वर्षों में बदलते हुए भारत को तथा विगत साढ़े 07 वर्षों में बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं।

यह सुरक्षित, समृद्ध तथा विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होता हुआ भारत है। देश व प्रदेश में विकास परियोजनाओं का लाभ प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव के प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक गरीब, दलित तथा आदिवासी के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आज जनपद मीरजापुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने जनपद मीरजापुर के विकास से सम्बन्धित लगभग 765 करोड़ रुपये लागत की 127 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इसमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 51 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 610 करोड़ रुपये लागत की 76 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित हैं। इसमें मझवां विधानसभा क्षेत्र में लगभग 122 करोड़ रुपये की 41 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्मिलित है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रशस्ति पत्र, प्रतीकात्मक चेक, पावर ट्रिलर की प्रतीकात्मक चाभी आदि प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया।

उन्होंने 1,262 स्वयं सहायता समूहों को 19.23 करोड़ रुपये का डेमो चेक, ओ0डी0ओ0पी0 योजना के 02 लाभार्थियों को चेक, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत मत्स्य आहार प्लाण्ट की स्थापना हेतु लाभार्थी को 3.90 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं, तो पूरा देश पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करता है। यह इसलिए सम्भव हो पाता है, क्योंकि उनका समर्पण अपने देश के प्रति है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button