उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय अटल की प्रतिमा का अनावरण किया, अटल जी के परिवारजनों से भेंट की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण तथा अटल जी के परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल भवन का लोकार्पण, ब्रज क्षेत्र के मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन तीर्थ तथा आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की हवाई

यात्रा हेतु हेलीपोर्ट सेवा का शुभारम्भ, लगभग 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक उत्सव 2023-24 की विवरणिका तथा पोर्टल व संस्कृति विभाग के कैलेण्डर का विमोचन किया। इससे पूर्व, बटेश्वर आगमन के बाद सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जी ने यमुना के किनारे स्थित शिव मंदिरों की श्रृंखला के प्रमुख मंदिर रामलाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत माता के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन जयंती है।

आज पूरा देश अटल जी को उनकी सेवाओं के लिए स्मरण व नमन कर रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से मैं अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज पूरे देश में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे। यह भगवान शिव की कृपा थी कि बटेश्वर को अटल जी की जन्म स्थली होने का सौभाग्य मिला। वह देश के प्रधानमंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे, लेकिन उनका बटेश्वर से निरन्तर सम्पर्क बना रहा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button