
फ्लैश न्यूज
मुख्यमंत्री ने एम0एस0एम0ई0 विभाग के कार्यों की समीक्षा की
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई विभाग की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हर गांव में विश्वकर्मा संकुल बनाया जाए और ओडीओपी योजना के तहत उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनियां और मेले लगाए जाएं.
उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रॉपर ट्रेनिंग प्रदान करने और उन्हें ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक महत्वपूर्ण आयोजन है और इसकी तैयारियों में तेजी लायी जाए.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण जिलों में सामान्य सुविधा केंद्र शीघ्र विकसित किए जाएं.
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



