उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खाद्यान्न खरीद और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में खाद्यान्न खरीद और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस सत्र में अब तक 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर 5,253 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में 5,204 क्रय केंद्र संचालित हैं, जिन पर लगभग 01 लाख मीट्रिक टन से अधिक दैनिक धान की खरीद हो रही है।

राज्य सरकार ने अन्नदाता किसानों के हित में तय किया है कि जब तक एक भी किसान का धान क्रय शेष रहेगा, क्रय केंद्र चलते रहेंगे। प्रत्येक दशा में खरीद के 48 घंटे में कृषक को भुगतान होना सुनिश्चित कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सन्तोषजनक है कि क्रय लक्ष्य के सापेक्ष आवश्यक 1.88 लाख गांठ बोरे के सापेक्ष 2.06 लाख गांठ बोरे उपलब्ध हैं। बोरे की कमी कहीं न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा व आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए।

प्रदेश में हर पात्र परिवार को राशन आसानी से और पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो, इस दिशा में किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिले हैं। राज्य सरकार ने ई-पॉस मशीन के साथ सही वजन सुनिश्चित करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक वेईंग स्केल को शामिल किया है। इसे तत्काल प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन करने के उपरान्त तत्काल राशन वितरित कर दिया जाना चाहिए। इस बारे में लाभार्थियों को भी जागरूक करें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button