
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इंदौर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज का शौर्य और पराक्रम लोगों को सदैव राष्ट्रवाद के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
- उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा।
- उन्होंने कहा कि 17वीं शताब्दी में शिवाजी महाराज की शासन-सत्ता दुर्लभ थी, जिसने लोक कल्याण, प्रजा के प्रति समर्पण भाव के साथ भारत के राष्ट्रवाद को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया था।
- उन्होंने कहा कि यदि हमें भारत को दुनिया की एक महान ताकत के रूप में स्थापित करना है, तो भारत की परम्परा, सनातन धर्म की परम्परा, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्परा को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों और राष्ट्रनायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति हर भारतवासी के मन में होनी चाहिए।
संक्षिप्त विवरण
योगी आदित्यनाथ ने इंदौर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का शौर्य और पराक्रम लोगों को सदैव राष्ट्रवाद के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा।