उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाॅल का निरीक्षण किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ के ग्राम अकबेलपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अन्तर्गत मोदी गारण्टी वैन का फीता काटकर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र, आवास की प्रतीकात्मक चाभी, गोल्डेन कार्ड प्रदान किए।

केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जी से अपना अनुभव साझा किया। उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री जी के समक्ष आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ दिलाई गई तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा से सम्बन्धित राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री जी के वीडियो संदेश प्रदर्शित किये गये।

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाॅलों का निरीक्षण किया। सांसद श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम दरबार भेंट किया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में विगत साढ़े 09 वर्षों में जो परिवर्तन हुए हैं, उनका अनुभव प्रत्येक व्यक्ति करता है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रारम्भ हुई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव के साथ बिना भेदभाव गांव, गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंच रहा है।

योजनाओं का लाभार्थियों को शत-प्रतिशत सैचुरेशन के साथ लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस दृष्टि से विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव तक जा रही है। इसके लिए प्रदेश के जनपदों में 536 वीडियो वैन चल रही हैं। सरकारी योजनाओं के स्टाॅल्स तथा स्वास्थ्य मेले लगाये जा रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button