उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद मथुरा में 5251वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य दिया है। विकसित भारत में विरासत और विकास दोनों का समन्वय होगा।

इसके लिए गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना है। नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करता है और विकास को विरासत से जोड़कर एक नए कलेवर के रूप में प्रस्तुत करता है। डबल इंजन की सरकार आपकी आस्था का सम्मान करते हुए आपको विकास के पथ पर आगे बढ़ाना चाहती है।

मुख्यमंत्री आज जनपद मथुरा में 5251वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने एक विशालकाय गुब्बारा आकाश में छोड़कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने श्री राधा कृष्ण की लीला स्थली ब्रज के विकास की लगभग 1,037 करोड़ रुपये लागत की 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 643 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 138 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 393 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 40 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने डैंपियरनगर स्थित नवनिर्मित पांञजन्य प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रेक्षागृह में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री जी को 5,251 फूलों से बनी माला पहनाकर तथा कान्हा का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संकलित मीरा ग्रंथ तथा फिल्म अभिनेत्री एवं भजन गायिका सुश्री पद्मिनी कोल्हापुरे के भजन एल्बम का विमोचन किया। कार्यक्रम में जनपद मथुरा के विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने श्री राधा रानी मंदिर, बरसाना पर पी0पी0पी0 मोड पर बने रोप-वे तथा मथुरा वृन्दावन में यमुना जी पर चलने वाले क्रूज का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन भी किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777