उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद बरेली में मण्डलीय समीक्षा बैठक की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का उद्देश्य अंतिम पायदान के व्यक्ति को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। अब यात्रा का जितना भी समय अवशेष है, उसमें कैम्प लगाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जाये।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज जनपद बरेली में मण्डलीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जनपद बरेली के अलावा, मण्डल के अन्य जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और जनपद में कराये गये विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री जी को दी।

बैठक में मण्डलायुक्त बरेली ने मुख्यमंत्री जी को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल में कुल 4,014 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से अब तक 3,067 ग्राम पंचायतों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का आयोजन हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने मण्डल की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मरीजों के साथ पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा अच्छा व्यवहार करें।

डॉक्टरों द्वारा जनऔषधि केन्द्रों की दवाएं लिखी जाए। बुजुर्गों व गम्भीर बीमार लोगों के लिए अस्पतालों में व्हील चेयर आदि की उपलब्धता बनाये रखी जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया से निपटने के लिये पूरी कार्ययोजना बनायी जाए, यह दायित्व स्वास्थ्य विभाग का है, इस पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम की निगरानी की जाए, जिससे मरीजों को समय से सुविधा मुहैया हो सके।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के प्रकरण जिलों में यदि किसी कारण से पेंडिंग हैं तो उनका निस्तारण किया जाये। जी0एस0टी0 कलेक्शन/माइनिंग/वैट आदि से प्राप्त धनराशि से विकास कार्य होता है, इसलिये इस पर विशेष बल दिया जाये। जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन को बढ़ाया जाये, व्यापारियों के साथ ट्रेनिंग कार्यक्रम बनया जाये, जिसमें उन्हें जानकारी दी जाये।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button