उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयन्ती पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर एवं हस्तशिल्पी पारम्परिक कार्यां के माध्यम से जीविकोपार्जन करते हैं।

यह हस्तशिल्पी और कारीगर पारम्परिक कार्यां में अत्यन्त प्रतिभाशाली हैं। पारम्परिक कारीगरों की प्रतिभा को निखारने के लिए इनके प्रशिक्षण तथा व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य से डबल इंजन सरकार द्वारा ‘पी0एम0 विश्वकर्मा योजना,’ ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान

योजना’ तथा ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती सृजन व निर्माण के प्रति हम सभी को प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777