उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में किसान महासम्मेलन को सम्बोधित किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी भारत की अर्थव्यवस्था की गहन जानकारी रखते थे। वह कहते थे कि अगर किसान गरीब रहेगा तो भारत समृद्ध नहीं हो सकता।

भारतवर्ष की समृद्धि का राज गांव के खेत व खलिहानों से होकर जाता है। इसलिए हमें अन्नदाता किसानों की खुशहाली व समृद्धि की तरफ ध्यान देना ही पड़ेगा। उसके अनुरूप नीतियां बननी चाहिए व हमारे कार्यक्रम लागू होने चाहिए।

मुख्यमंत्री आज ग्राम पंचायत ढ़किया नरु जनपद मुरादाबाद में स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की 121वीं जयन्ती किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित किसान महासम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने का जो कार्य किया, आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चल रही परिवर्तन की बयार विकास व समृद्धि का एक नया उपहार है। विगत साढ़े 09 वर्षों में अन्नदाता किसानों के जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

सभी के परिश्रम व पुरुषार्थ का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश देश में बेहतर अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। हमारे पास सामर्थ्य है। उत्तर प्रदेश के पास ताकत है। इस ताकत का इस्तेमाल करके हम भारत के विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में उत्तर प्रदेश को स्थापित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बोलती कम है, परिणाम ज्यादा देती है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। गरीबों को बिना भेदभाव निःशुल्क आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, राशन का लाभ तथा युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button