जन संसद
भारत की आत्मा गांवों में बसती है: Chief Minister
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ज्ञातव्य है कि ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के माध्यम से प्रदेश के ऐसे पिछड़े राजस्व ग्रामों (मजरे, पुरवे, टोले-बसावट सहित) में अवस्थापना लाभार्थीपरक व विकास योजनाओं को प्राथमिकता पर आच्छादित कर समेकित एवं स्थायी विकास की आवश्यकता की पूर्ति हेतु लागू की गई है।
इसके तहत 17 कार्यदायी विभागों द्वारा 24 कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छ भारत मिशन, उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थापना, कौशल विकास कार्यक्रम, तालाबों का जीर्णाेद्धार जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
बुनियादी सुविधाओं से वंचित पिछड़े राजस्व ग्रामों के साथ-साथ उनके मजरे, पुरवे, टोले-बसावटों एवं प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र (अन्तर्राष्ट्रीय/अंतरराज्जीय), जहां समाज के वंचित वर्ग के लोग अधिसंख्य में निवास करते हों, ऐसे ग्रामों को योजना के तहत चयनित किया जाएगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



