जन संसद
भारत की आत्मा गांवों में बसती है: Chief Minister
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
इस अवसर पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को सांकेतिक ‘गृह प्रवेश कुंजी’ उपलब्ध करायी। साथ ही, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत अच्छे कार्य करने हेतु 20 ग्राम संगठन एवं 10 सहायता समूहों को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

कला आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को ‘उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका प्रेरणा’ प्रशस्ति पत्र भी दिए। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभाग की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम अवसर पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव ग्राम्य विकास, सुधेश कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



