जन संसद
भारत की आत्मा गांवों में बसती है: Chief Minister
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश सरकार ने तेजी से आवास बनाकर जरूरतमन्दों को मुहैया कराने का काम किया है। इसके तहत लगभग 8 लाख 85 हजार आवास अल्प समय में बनाये गए हैं। यह आवास बिना किसी भेदभाव के गरीब जनता को प्रदान किए जा रहे हैं।

विधान सभा अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश को एक नई गति मिली है। पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक प्रश्न प्रदेश के रूप में हो गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार के गठन के बाद उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गांवों का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मनरेगा के तहत प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य हो रहा है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मजदूरों का भुगतान आधार कार्ड को लिंक कराकर किया जा रहा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



