एनालिसिस

प्रद्युम्न मर्डर में कौन सही CBI या गुड़गांव Police?

उस दिन वहॉं मौजूद सभी शिक्षकों से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए। एक ही मर्डर में दो-दो चाकू कहॉं से बरामद हो गये? कोई बच्चा केवल पीटीएम टालने और परीक्षा स्थगित कराने के लिए ही मर्डर कर देगा? समझ के परे है। क्लास/पढ़ाई में तो बहुत से बच्चे कमजोर होते हैं, लेकिन वो खूनी तो नहीं हो जाते?

इसे भी पढ़ें: प्रद्दुम्न हत्याकांड में CBI को ये भी करना चाहिए                                                   http://northindiastatesman.com/cbi-probe/

पकड़ा गया छात्र किन हालातों में मर्डर किया जाना स्वीकार कर रहा है,यह तो वही जाने। लेकिन जहॉं तक जुर्म स्वीकार करने की बात है तो कन्डक्टर ने भी बड़े आराम से जुर्म स्वीकार कर लिया था। फिर किसी और से जुर्म स्वीकार कराने की क्या जरूरत थी?

कंडक्टर को क्यों अरेस्ट कर आरोपी बनाया गया? वहीं, CBI की जांच से भी पुलिस पड़ताल पर कई सवालिया निशान लगे हैं। बताया जा रहा है कि CBI जांच से जुड़े अफसरों पर कार्रवाई के लिए सूबे के डीजीपी को लेटर लिख सकती है।

बीजेपी के विधायक उमेश अग्रवाल ने भी कहा कि यदि CBI जांच सही तो केस की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। उधर, 22 नवंबर को कंड,क्टर अशोक की कोर्ट में और आरोपी छात्र की जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेशी है।

Previous page 1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777