फ्लैश न्यूज

CBI ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में BRS नेता के कविता को कोर्ट में किया पेश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को यहां एक अदालत में पेश किया।

जहां से उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया। कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह तिहाड़ में बंद थी।

BRS नेता के. कविता ने कहा कि यह CBI की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है। भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से CBI वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है।

न्यायाधीश द्वारा पूर्व में दी गई तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने आरोपी को अदालत में पेश किया। सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी।

आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button