उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सीबीआई ने EPFO लखनऊ के एसिटेंट कमिश्नर को 8 लाख घूस लेते किया गिरफ्तार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ: बुधवार को सीबीआई जोन लखनऊ की एसीबी ने सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) और ईपीएफओ, लखनऊ के एक प्रवर्तन अधिकारी और एक व्यक्ति (बिचौलिए) को 8 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार लोगों के नाम ज्ञानेद्र कुमार, सहायक आयुक्त, ईपीएफओ, पुनीत सिंह, निरीक्षक/प्रवर्तन अधिकारी, ईपीएफओ, और मनीष सिंह, सलाहकार हैं. इन पर एक कंपनी पर कर नहीं लगाने के बदले 12 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था.

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के ही एक कंपनी के डायरेक्टर ने सीबीआई लखनऊ से शिकायत की थी कि, उनकी मैन पावर कंपनी पर गलत तरीके से टैक्स न लगाए जाने के बदले बिचौलिए के माध्यम से ज्ञानेंद्र कुमार सहायक भविष्य निधि आयुक्त, ईपीएफओ लखनऊ द्वारा 12 लाख रुपये की घूस मांगी जा रही है.

शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 29 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर जाल बिछाया और बिचौलिए मनीष सिंह को सहायक भविष्य निधि आयुक्त, ईपीएफओ के लिए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में सहायक भविष्य निधि आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के राजधानी स्थित घर और अन्य ठिकानों पर भी सीबीआई ने सर्च अभियान चलाया.

गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायाधीश सीबीआई के समक्ष पेश किया जाएगा.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button