Burhan Wani का उत्तराधिकारी सबजार अहमद मारा गया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
श्रीनगर। हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर Burhan Wani के मारे जाने के बाद उसकी जगह लेने वाला सबजार अहमद भट कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अन्य आतंकवादियों के साथ आज मारा गया।

आतंकवादियों के मारे जाने के बाद घाटी में कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं शुरू हो गईं। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि आज सुबह त्राल के सोएमोह इलाके में मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक बुरहान वानी का उत्तराधिकारी सबजार अहदम भट है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन Burhan Wani के कुछ शीर्ष आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यहां से 36 किलोमीटर दूर त्राल के सोएमोह गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने गत रात को त्राल इलाके में सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ने लगे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलवामा में त्राल और अनंतनाग जिले में खानबल समेत दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में पथराव की घटनाएं दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने में लगी हैं। दक्षिण कश्मीर में गत वर्ष आठ जलाई को Burhan Wani मारा गया था। उसकी मौत के बाद कश्मीर घाटी में महीनों तक हिंसा फैली रही।

बताया जा रहा है कि सेना की ओर से चारों ओर से घेर लिए जाने के बाद सबजार ने अपने परिजनों को फोन कर उनसे अंतिम बार बातचीत भी की। सबजार के मारे जाने को सेना की बहुत बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है।
दूसरी ओर, सेना ने कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज तड़के संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने बताया कि सेना और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें चार आतंकवादी मारे गए।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button