उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक बोले- विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, उनके पास कोई एजेंडा नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि “भाजपा पूरे देश और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है, हमारा एक-एक कार्यकर्ता काम कर रहा है। भाजपा की लहर है। उत्तर प्रदेश में 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है, उनके पास कोई एजेंडा नहीं है।

बता दें कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। पिछले आम चुनाव में राज्य में भाजपा का वोट प्रतिशत भले ही बढ़ा हो लेकिन सीटों की संख्या कम हुई है। 2014 में भाजपा ने यूपी की 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में सीटों की संख्या घटकर 62 रह गई थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button