ट्रिगर न्यूज
Brain-Drain रोकने को मोदी सरकार की बड़ी पहल
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
देश से प्रतिभा पलायन (Brain-Drain) को रोकने के मकसद से केंद्रीय कैबिनेट ने उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों के लिए पीएम रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) को मंजूरी दी है। आईआईटीज, आईआईएसईआर और एनआईटीज जैसे उच्च शिक्षा संस्थान के छात्रों के लिए देश की यह अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप होगी।

पीएमआरएफ के तहत चुने हुए स्कॉलर्स के लिए 70,000 रुपये से 80,000 रुपये तक की मासिक छात्रवृत्ति और 2 लाख रुपये तक का वार्षिक रिसर्च ग्रांट दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने तीन सालों की अवधि के लिए 1,650 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करने को मंजूरी दी है।
रिसर्च की चाहत रखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को एक और लाभ दिया गया है। पीएमआरएफ के लिए शॉर्टलिस्ट हुए आईआईटीज, आईआईएसईआर, आईआईआईटी और एनआईटी के बी0टेक0 ग्रेजुएट्स, आईआईटीज या आईआईएससी बेंगलुरु से सीधे पीएचडी भी कर सकते हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



