उत्तर प्रदेश
हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों के लिस्ट, पीएम मोदी, शाह और योगी समेत 40 नाम शामिल
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।



