उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सरकारी जमीनों पर भाजपा के लोग कब्जा कर रहे हैं : अखिलेश यादव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। विभिन्न जिलों में सरकारी जमीनों पर भाजपा के लोग कब्जा कर रहे हैं। गरीबों की जमीनों को छीन रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यूपी अपराधियों की गिरफ्त में है।

सपा प्रमुख शुक्रवार को सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी सेना की बहादुरी और सैनिकों की वीरता पर गर्व है। भारत की सेना सबसे बहादुर और मजबूत है। लेकिन भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को फौज की पूरी सेवा से वंचित कर दिया। हम सभी लोग अग्निवीर योजना के खिलाफ है। सेना में अग्निवीर योजना खत्म होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा। उन इंवेस्टमेंट समिट से कुछ नहीं होने वाला, सरकार के दबाव में उद्योगपतियों से वादा तो करवा लिया जाता है लेकिन ज़मीन पर कहीं भी निवेश दिखाई नहीं देता और जो कुछ गिने-चुने निवेषक आते भी हैं तो भाजपाई एजेंट और अधिकारी उनसे कमीशन एडवांस में माँगते हैं, जिससे वो निराश होकर लौट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इधर ये भी सुनने में आया है कि कुछ चुनिंदा अधिकारियों के बदलने के बाद टेंडर भी रद्द किये जा रहे हैं। उप्र. के विकास का पहिया वैसे भी भ्रष्टाचार के दलदल में फँसा है, ऊपर से कमीशनखोरी का ये खेल। ऐसे तो हो चुका उत्तर प्रदेश का विकास।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button