उत्तर प्रदेश

‘इंडिया’ में मायावती को शामिल किए बिना उप्र में भाजपा को नहीं हराया जा सकता:आचार्य प्रमोद कृष्णम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को शामिल किए बिना उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त नहीं दी जा सकती है।

कृष्णम ने से बातचीत में कहा, मेरा विचार है कि बहनजी मायावती उत्तर प्रदेश में ऐसी नेता हैं, जो 18 से 22 प्रतिशत वोटों को प्रभावित करने में सक्षम हैं। अगर बहनजी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन बनता है, तो इसे महागठबंधन कहने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने कहा, अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस के साथ-साथ बहनजी को भी ‘इंडिया’ गठबंधन में सम्मिलित होना चाहिए। इसके लिए मैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं।

कांग्रेस नेता ने कहा, अगर बहनजी इस गठबंधन में नहीं आती तो, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को नहीं हराया जा सकता। मैं ऐसा मानता हूं कि मायावती जी को साथ लिए बिना उत्त प्रदेश में भाजपा को हराना संभव नहीं हैं।

कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजनाथ सिंह से हार गए थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button