उत्तर प्रदेश

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन पत्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रस्तावक त्रिलोक अधिकारी, महानगर महामंत्री,अरुण कुमार तिवारी पार्षद राजीव गांधी द्वितीय वार्ड साथ में उपस्थित रहे।

बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा का झंडा लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी आज सुबह अपने घर से हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे जहां दर्शन-पूजन करने के बाद वो कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।

बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, बीजेपी युवा नेता नीरज सिंह, एमएलसी, लखनऊ के चुनाव संयोजक मुकेश शर्मा, लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुधीर हलवासिया सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button