विविध

दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन

कब-कब हुआ लॉकडाउन।

यूएसए में 9/11 के आतंकवादी हमले के बाद वहां तीन दिन का लॉकडाउन किया गया था।  दिसंबर 2005 में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया था। इसके बाद 19 अप्रैल, 2013 को बोस्टन शहर को आतंकवादियों की धर—पकड़ के लिए लॉकडाउन किया गया था।  नवंबर 2015 में पैरिस में हुए हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए ब्रुसेल्स में पूरे शहर को ही लॉकडाउन कर दिया गया था।

लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन है, जिसने पूरे भारत वर्ष की लगभग 1.3 बिलियन (130 करोड़) की आबादी को पूरे 21 दिनों के लिए अपने—अपने घरों में कैद कर दिया है।सरकार ने कहा है कि कोरोनोवायरस के संचरण की श्रृंखला (Chain) को तोड़ने के लिए महत्वपूंर्ण उपाय यही आवश्यक है कि आप घर पर ही रहें, ना तो किसी से मिलें और ना ही किसी को अपने पास आने दें।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि यह सब देश को आने वाले महीनों में वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ समय देने भर की बात है। हांलाकि ट्रांसलॉजिकल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूटए जो एक स्वायत्त सरकारी संस्थान है, के क्लीनिकल वैज्ञानिक गगनदीप कांग ने कहा  है कि देश में सामुदायिक प्रसारण की सीमा को कम करने के लिए परीक्षण महत्वपूर्ण था। परीक्षण किया जाना कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है, तो भारत में  परीक्षण की दर इतनी कम क्यों है।

Previous page 1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777