विविध

बरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर लापता

बरेली। बरेली के जिला भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र राठौर गत मंगलवार को लखनऊ से बरेली लौटने के फौरन बाद मथुरा चले गये थे। मथुरा में उन्होंने वाहन चालक को गाड़ी के साथ वापस बरेली भेज दिया। गुरुवार की रात करीब 11 बजे परिजनों की उनसे फोन पर बात हुई। उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई विजेन्द्र ने बताया कि उनके भाई आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हैं। वह पहले भी कई बार तीन से चार दिन के लिए ध्यान लगाने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नई बात यह है कि उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके भाई दतिया में बगलामुखी, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बाला जी और जागेश्वर धाम जाते थे। इन सब जगहों पर तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक (नगर) रोहित सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है। उनका फोन सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777