
राष्ट्रीय
पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की सेहत में मामूली सुधार, अभी भी आईसीयू में ही
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की हालत में रविवार को मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता अस्पताल में उनको आईसीयू में भर्ती किया गया है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले आशुतोष टंडन के हार्ट की एक सर्जरी हुई थी। उसके बाद से वे लगातार बीमार चल रहे हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके पास चिकित्सा शिक्षा, शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मूलन जैसे कई बड़े विभाग थे।
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



