उत्तर प्रदेशविविध

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरुण अवस्थी, मंत्री पद पर कपिल वर्मा का कब्जा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की लखनऊ शाखा का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ है। जिसमें अरुण अवस्थी अध्यक्ष पद पर और कपिल वर्मा मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गये है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह और अनिल कुमार, पर्यवेक्षक प्रांतीय संयुक्त मंत्री ओपी सिंह की देखरेख में आज निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई ।

मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन लखनऊ शाखा के विभिन्न पदों पर निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पत्र सही पाए गए । इस दौरान 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद कुल 8 पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गई।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरुण अवस्थी, मंत्री कपिल वर्मा के साथ राज बहादुर मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष , अरविंद कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अविनाश सिंह संगठन मंत्री, रंजीत कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री, चंद्र शेखर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार वरुण संप्रेक्षक चुने गए हैं। पदाधिकारियों ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप सभी फार्मासिस्टों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का आश्वासन दिया । निर्वाचन प्रक्रिया बलरामपुर चिकित्सालय के विज्ञान भवन में संपन्न हुई है।

प्रभारी अधिकारी फार्मेसी शिव कुशवाहा, फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, लैब टेक्नीशियन संघ के महामंत्री कमल श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष महेश कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट सर्वेश पाटिल, नर्सेज संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ बलरामपुर शाखा के राजीव शुक्ला , पूर्व महामंत्री श्रवण सचान, पूर्व कोषाध्यक्ष रजत यादव, पूर्व महामंत्री केके सचान, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है । बताया जा रहा है कि जनपद शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 6 दिसंबर को बलरामपुर चिकित्सालय के विज्ञान भवन में होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button