उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजवाराणसी

ज्ञानवापी परिसर में कड़ी सुरक्षा में हो रही वजूखाने की सफाई, कर्मियों के अलावा अन्य किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाराणसी : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने की सफाई का काम सुबह 9 बजे से शुरू कर दिया गया. सुबह 11 बजे तक सफाई की जानी है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है. गुरुवार को जिलाधिकारी वाराणसी एस राज लिंगम की अध्यक्षता में हिंदू पक्ष, अंजुमन इंतजामियां मस्जिद कमेटी संग और पुलिस अफसरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. नगर निगम टीम में अलावा अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद है.

अंजुमन इंतजामिया ने दिया था प्रार्थना पत्र : दरअसल ज्ञानवापी परिसर के अंदर कमीशन की कार्रवाई के दौरान वजूखाने में शिवलिंगनुमा पत्थर की आकृति मिली थी. सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए इस पूरे परिसर को ही सील करवा दिया गया था. हिंदू पक्ष की एप्लीकेशन पर वजूखाना सील होने के बाद इसके अंदर मौजूद मछलियों के मरने की शिकायत पिछले दिनों अंजुमन इंतजामिया ने जिला अधिकारी को एप्लीकेशन देकर की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की वजह से इसकी सफाई नहीं हो पा रही थी. इसके बाद विष्णु शकंर जैन ने 2 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आदेश देकर इसकी सफाई जिला अधिकारी की निगरानी में करने के लिए कहा था.

सफाई कर्मियों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं : श्री काशी विश्वनाथ धाम में पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों पक्ष के दो-दो प्रतिनिधि सील वजूखाने की सफाई के दौरान अंदर मौजूद रहेंगे. कोई भी पक्ष वजूखाने की जाली के अंदर प्रवेश नहीं करेगा. सिर्फ सफाई कर्मचारी अंदर प्रवेश करेंगे और ऐहतियातन साफ-सफाई का काम पूरी निगरानी में किया जाएगा. साफ-सफाई के काम के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था भी बहुत मजबूती के साथ रखी जाएगी. सील वजूखाना में किसी को भी अनाधिकृत रूप से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा था कि टैंक की सफाई वाराणसी के जिला कलेक्टर की देखरेख में कराई जाए.

जिलाधिकारी भी पहुंचे परिसर के अंदर : सुबह जिलाधिकारी वाराणसी एस राज लिंगम भी परिसर के अंदर पहुंचे. सफाई के लिए पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तीन वाटर पंप लगाए गए हैं. 26 सदस्यीय दल जिसमें हिंदू और मुस्लिम पक्ष के साथ-साथ नगर निगम के सफाई कर्मी शामिल हैं, सुबह 9 बजे पहुंच गया. पना पहचान पत्र दिखाते हुए ज्ञानवापी के अंदर प्रवेश किया. इससे पूर्व चेकिंग के बाद सभी उपकरणों को अंदर ले जाया गया.

बता दें कि 16 मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग नुमा आकृति पाए जाने के दावे के बाद इसे सील करने का आदेश दिया था. तब से इसकी सफाई नहीं हो पाई है. आज सफाई के दौरान इसमें मौजूद जिंदा मछलियों को मुस्लिम पक्ष को सुपुर्द किया जाएगा. जबकि मृत मछलियों का निस्तारण नगर निगम कर्मचारी करेंगे. नगर निगम के कर्मचारियों को स्पेशल निर्देश दिया गया है कि अंदर मौजूद किसी भी चीज को या कलाकृतियों को हाथ न लगाया जाए. शिवलिंग नुमा आकृति को तो बिल्कुल भी ना छेड़ने की हिदायत दी गई है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button