उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बोले अनुराग ठाकुर- दस सालों में भारत की ताकत हर क्षेत्र में बढ़ी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दस सालों में भारत की ताकत हर क्षेत्र में बढ़ी है। भारत अभी दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और तीन सालों में इसके तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। गांव, गरीब और किसान पर फोकस कर रोजगार के अवसर तैयार किए और विकास के मॉडल से ग्राणीण मजबूत हुआ है।

अनुराग ठाकुर शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत बने एम्बेसडर मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दस साल पहले यहां एक से बढ़कर एक घोटाले के चलते देश की अर्थव्यवस्था रुक गई थी। विकास कार्य ठप था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से अब भारत दुनिया में चमक रहा है।

उन्होंने कहा पिछली सरकार में 320 बिलियन की एफडीआई आई और हमारे 10 साल में 640 बिलियन की एफडीआई आई है। प्रधानमंत्री ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। देश का रेलवे सेक्टर और एयरलाइंस सेक्टर दोनों विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे,नेशनल हाई-वे की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले बैंको का एनपीए पहले 15 फीसदी था, अब चार फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीबी हटाने की बात तो होती थी, लेकिन उस दिशा में कोई प्रयास नहीं होता था।

इसके चलते एक बड़ी आबादी गरीबी रेखा के नीचे पहुंच गई थी। आज नीतियां तेजी से बनती हैं और निर्णय भी तेजी से लिए जाते हैं। 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर लाए गए हैं। गरीब के हाथ में जितना पैसा आएगा तो रोजगार बढ़ेगा। काम के अवसर मिलेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button