ट्रिगर न्यूज

प्रत्याशी की फोटो बने चुनाव चिन्ह: Anna Hazare

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चुनाव सुधारों और लोकपाल को लेकर अगले महीने सत्याग्रह करने जा रहे समाजसेवी Anna Hazare ने लखनऊ में सोमवार को लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के चेहरे को ही चुनाव चिन्ह बनाने का सुझाव दिया।

Anna Hazare ने कहा कि चुनाव प्रणाली में सुधार के बिना ना तो राजनीतिक भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकेगी और ना ही जनहित में कार्य होगा। राजधानी लखनऊ में मान्यवर काशीराम शहरी आवास कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा, अगर लोकतंत्र को मुक्त कराना है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में प्रत्याशी की फोटो को ही चुनाव चिन्ह बनाया जाए।

Anna Hazare ने कहा कि इससे ना सिर्फ चुनाव चिन्हों की नीलामी बंद होगी बल्कि प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहने को बाध्य होगा। Anna Hazare ने कहा कि ऐसा होने से भविष्य में भी उसे (प्रत्याशी) अपने चेहरे की पहचान कराने से ही वोट मिलेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button