उत्तर प्रदेश

राज्यपाल से अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन पर नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री राज किशोर यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन पर नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री राज किशोर यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल जी ने प्रतिनिधि मण्डल से अपने विविध कार्यानुभव साझा किए। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के प्रवास की जानकारी ली और बतौर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट नेपाल में उनके कार्य दायित्वों के बारे में पूछा। चाय पर हो रही चर्चाओं के मध्य राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश में बतौर कुलाधिपति अपने दायित्व पूर्ति के साथ विश्वविद्यालयों की गुणवत्तासुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के

क्रियान्वयन, आंगनवाड़ी केंद्रों को किट देकर किए गए सुधार, टी0वी0 मुक्त भारत पर प्रधानमंत्री जी के अभियान की दिशा में टी0वी0 ग्रस्त बच्चों को पोषण हेतु गोद लेने की पहल, छोटे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में आमंत्रित करने, सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बालिकाओं के वैक्सीनेशन की पहल जैसे विविध अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष, श्री राज किशोर यादव जी से अपेक्षा की कि उत्तर प्रदेश के जिन विश्वविद्यालयों ने नेपाल के विश्वविद्यालयों के साथ एम.ओ.यू. किए हैं, वे विश्वविद्यालय परस्पर शैक्षणिक आदान-प्रदान, भाषाओं का शिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक टूर को बढ़ावा प्रदान करें। उन्होंने दोनों देशों के सांस्कृतिक समागम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष, श्री राज किशोर यादव जी ने राज्यपाल को भेंट के लिए धन्यवाद दिया और उनके अनुभवों को साझा करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश तथा नेपाल के विश्वविद्यालयों के मध्य हुए एम.ओ.यू. के तहत शैक्षणिक गतिविधियाँ बढ़ाने को भी विशेष चर्चा बिंदु में रखा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button