जन संसदसत्ता पक्ष

Amit Shah माकपा की हिंसा के खिलाफ पदयात्रा करेंगे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Amit Shah भाजपा प्रमुख ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ माकपा की हिंसा के खिलाफ सभी राज्यों की राजधानियों में दो सप्ताह की ‘पदयात्रा’ की घोषणा की। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के गृह नगर एवं माकपा के गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में हिंसा के लिए विजयन जिम्मेदार हैं। भाजपा कार्यकर्ता ‘‘राजनीतिक हत्याओं’’ के पीड़ित हैं। Amit Shah एक पखवाड़े तक चलने वाली जन रक्षा यात्रा का शुभारंभ करने यहां आए।
राज्य में वाम दल की कथित राजनीतिक हिंसा के विरोध में पार्टी इस यात्रा का आयोजन कर रही है। Amit Shah ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में वाम दल के शासन से लड़ने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगी। Amit Shah ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘माकपा नेता और केरल के मुख्यमंत्री विजयन राज्य में सभी राजनीतिक हत्याओं के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं।
Amit Shah भाजपा प्रमुख ने कल कहा था कि राज्य में वर्ष 2001 के बाद से 120 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है जिनमें से 84 लोग केवल कन्नूर में मारे गए। गत वर्ष माकपा के सत्ता में आने के बाद से कन्नूर में 14 लोग मारे जा चुके हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button