उत्तर प्रदेश

स्मृति ईरानी ने हवन-पूजन के साथ किया गृह प्रवेश, नए घर में पति संग हुईं दाखिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेठी। सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मेदन मवई गांव में नवनिर्मित आवास पर बुधवार से गृह प्रवेश की पूजा शुरू हो गई थी। पहले दिन केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने परिवार के साथ हवन-पूजन किया था। गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सांसद स्मृति ईरानी परिवार के साथ पूजन किया।

उसके बाद दोपहर दो बजे से प्रीतिभोज का आयोजन शुरू है। जिसमें संसदीय क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रीतिभोज को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न होने पाए, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्मृति ईरानी अमेठी के एचएएल गेस्ट हाउस से सुबह 7 बजे गौरीगंज स्थित आवास पहुंची। जिसके बाद सांसद स्मृति ईरानी हवन पूजन के बाद अपने नव निर्मित आवास मेदन मवई गांव में गृह प्रवेश किया। दोपहर करीब 12 बजे सांसद स्मृति ईरानी इस नए घर में प्रवेश किया।

गृह प्रवेश के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री धर्मपाल सैनी, स्वतंत्र देव सिंह, अमेठी के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, समेत दर्जनों विधायक और एमएलसी कार्यक्रम में आने की सूचना है। हालांकि स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आकर जा चुके हैं।

इससे पहले बुधवार की देर रात भी सांसद स्मृति ईरानी अपने नवनिर्मित आवास पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया था। गुरुवार सुबह से ही अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नवनिर्मित आवास पर भाजपा के मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button