विविध
मायावती हारीं तो अखिलेश को जूते मारेंगी : Amar Singh
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Amar Singh ने कहा कि नरेश अग्रवाल मणिशंकर की तरह बड़ा बनना चाहते हैं। तेली और चायवाला कहने वाले लोग बीजेपी में जा रहे हैं। मोदीजी का दिल बड़ा है, जो वो सब भुला देते हैं। जब उन्होंने स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया, जिन्होंने गुजरात कांड में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, तो नरेश अग्रवाल भी खप जाएंगे। बशर्ते वो ठीक से रहें।
मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि जब बड़े-बड़े विरोधियों को मोदी ने शामिल कर लिया तो शिवपाल भी आ जाएं तो क्या बड़ी बात होगी। अपने बारे में Amar Singh ने कहा कि मुझे हमेशा इस्तेमाल किया गया है। Amar Singh लखनऊ में सपा-बसपा के इसी तालमेल और दूसरे दलों के सदस्यों की भाजपा में एन्ट्री पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



