उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच हो रहे गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सपा नेता एवं बेलाग Amar Singh ने तीखी एवं कटु प्रतिक्रिया दी है।
amar -singh’s-reaction-on-akhilesh-yadav
Amar Singh ने कहा है कि जिन अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव को बसपा सुप्रीमो मायावती जेल भेजना चाहती थीं वो उनके साथ गठबंधन करने वाला कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा है कि अगर मायावती राज्यसभा के लिए नहीं जीत पाती हैं, तो अखिलेश को जूते मारेंगी।
अभी हाल ही में बसपा सुप्रीमो ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का अप्रत्यक्ष समर्थन किया था। दोनों सीटों पर वोटिंग से कुछ दिन पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मायावती ने कहा था कि लोकसभा उपचुनाव में बसपा का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है। लिहाजा बीजेपी को हराने के लिए पार्टी ने सबसे सक्षम उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है, जो बीजेपी को हरा सकता है।