मनोरंजन

Alia Bhatt ने Ranbir Kapoor को इस अंदाज में किया एनिवर्सरी विश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बाद अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहे है। आज इस जोड़ी की शादी को पूरा 1 साल हो गया है। इस एक साल में दोनों सितारों की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। पति-पत्नी होने के साथ-साथ अब ये स्टार कपल एक बेटी के पैरेंट्स भी है। आलिया और रणबीर अपनी खूबसूरत रियल लाइफ कैमिस्ट्री के लिए भी जाने जाते है।

इसी बीच अपने आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर बधाई दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपनी शादी के दौरान से लेकर उनकी अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिन्हें देखने के बाद इस जोड़ी के फैंस काफी खुश है। पहली तस्वीर की बात करें तोये तस्वीर आलिया और रणबीर की शादी के दौरान की है। तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि ये हल्दी की रस्म की तस्वीर है। जिसमें रणबीर अपनी आलिया पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे है।

वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो आलिया और रणबीर किसी पहाड़ी जगह पर नजर आ रहे है। खुले आसमान के नीचे, रणबीर घुटनों पर बैठकर आलिया को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में आलिया के चेहरे से मुस्कुराहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। मानों जैसे उनका सपना पूरा हो गया हो. आलिया और रणबीर की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे है।

तीसरी तस्वीर भी बेहद खास है. यूं तो ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है. लेकिन आलिया और रणबीर का प्यार काफी कलरफुल है. तस्वीर में आलिया रणबीर की के साथ क्सॉज मूमेंट शेयर कर रही है। जहां रणबीर ने आलिया को हग किया हुआ है। वहीं एक्ट्रेस शर्म से लाल होकर अपनी नज़रे झुकाएं हुए है। इस स्टार जोड़ी के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी है। ये तस्वीरें अभी तक किसी रने नहीं देखी होगीं। शायग आलिया ने आज के खास दिन के लिए इन्हें संभालकर रखा होगा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button