विविध

Akhilesh के सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ताजनगरी Agra में गुरूवार को समाजवादी पार्टी के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज पहनाया जाएगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज बैठक होगी, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संविधान में संशोधन करके दल के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल किया जाएगा।

Akhilesh Yadav ने पिछले दिनों तीन महीने बाद मिले थे। पिता मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन का न्यौता देने के बाद दावा किया था कि, उन्हें सपा संरक्षक का आशीर्वाद हासिल है।

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी बीती 25 सितम्बर को संवाददाता सम्मेलन में Akhilesh के मुखालिफ शिवपाल सिंह यादव के धड़े को झटका देते हुए कहा था कि पिता होने के नाते उनका आशीर्वाद पुत्र के साथ है।
ऐसे में पूरी सम्भावना है कि Akhilesh को एक बार फिर सपा का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। कार्यकाल बढ़ाये जाने के बाद यह भी तय हो जाएगा कि सपा वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव और 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अखिलेश के नेतृत्व में लड़ेगी।

गौरतलब है कि Akhilesh Yadav बीती एक जनवरी को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम की जगह सपा के अध्यक्ष बने थे। जबकि मुलायम को पार्टी का ‘संरक्षक’ बनाया गया था। साथ ही शिवपाल को सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

सपा का यह अधिवेशन ऐसे समय हो रहा है जब पार्टी में अखिलेश और शिवपाल धड़ों में रस्साकशी का दौर जारी है। फिलहाल हालात अखिलेश के पक्ष में दिख रहे हैं। सूत्रों की माने तो अधिवेशन में चौंकाने वाले फैसले हो सकते हैं।

एनआईएस लखनऊ ब्यूरो के साथ इनपुट आगरा ब्यूरो

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button