तिरूवनंतपुरम। समस्याग्रस्त यमन में 18 महीने तक आईएसआईएस (ISIS) के कब्जे में रहने के बाद मुक्त हुए फादर टॉम उझुन्नालील ने राजभवन में राज्यपाल पी. सदाशिवम से मुलाकात की। राजभवन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उझुन्नालील ने अपनी रिहाई के प्रयास के लिए राज्यपाल का व्यक्तिगत रूप से आभार जताया।
बयान में कहा गया है कि उझुन्नालील के रिश्तेदारों ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के साथ 31 मई 2017 को राज्यपाल से मिलकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी और राज्यपाल ने आवेदन को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास भेज दिया था।
Back to top button