उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

लखनऊ छावनी के MSC स्टेडियम में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: पहले दिन 13 जिलों की कराई प्रक्रिया, शामिल हुए 265 अभ्यर्थी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तत्वावधान में रिक्रूटिंग ऑफिस (मुख्यालय), लखनऊ द्वारा शुक्रवार से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई। पहले दिन छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं पास) श्रेणी के लिए भर्ती रैली कराई गई।

इस श्रेणी के लिए 13 जिले लखनऊ, औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर और फतेहपुर के कुल 370 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। इसमें 265 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया। पहले दिन मेजर जनरल मनीष कुमार, जेडआरओ (यूपी और यूके) ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।\

इस दौरान दौड़ व अन्य प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 13 जिलों से लगभग 13 हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। 7 फरवरी को इन सभी जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) श्रेणी के लिए भर्ती रैली कराई जाएगी। भर्ती रैली 16 फरवरी तक चलेगी।

इस प्रकार से हाेगी संबंधित जिलों की रैली

8 फरवरी – औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा व लखनऊ की सभी तहसील की अग्निवीर टेक्निकल की रैली

9 फरवरी – बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर की सभी तहसील की अग्निवीर टेक्निकल की रैली

10 फरवरी – कानपुर नगर के कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली

11 फरवरी – फतेहपुर के बिंदकी, फतेहपुर, खागा व लखनऊ के मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली

12 फरवरी – चित्रकूट के कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर और कानपुर देहात के रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली

13 फरवरी – हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला, मौदहा व उन्नाव के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी

14 फरवरी – गोंडा के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर, कर्नलगंज व बांदा के बबेरू, बांदा, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।

15 फरवरी – कन्नौज के छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, हसेरन और महोबा के कुलपहाड़, चरखारी, महोबा की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली

16 फरवरी – औरैया के बिधूना, औरैया, अजीतमाल और बाराबंकी के फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसाउली, गौसपुर, रामासनेहीघाट और हैदरगढ़ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button