उत्तर प्रदेशखबरफ्लैश न्यूजविशेष

वाराणसी के गंगा आरती में शामिल हुई अभिनेत्री मिनिषा लांबा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाराणासी: मंगलवार को वाराणासी की सुप्रसिद्ध दैनिक गंगा आरती में बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा शामिल हुई. गंगा सेवा निधि के द्वारा सम्पन्न होने वाली गंगा आरती में अचानक मिनिषा लांबा को देख सभी चकित हो गए. गंगा आरती में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए मिनिषा लांबा आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी.

मंत्रमुग्ध होकर देखी गंगा आरती

गंगा आरती में मिनिषा लांबा लगभग आधे घंटे तक मन्त्र मुग्ध होकर शामिल होती दिखी. काशी की ऐतिहासिक परंपरा को देख अभिनेत्री मिनिषा लांबा गंगा आरती के सभी पहलुओं को कैमरे में कैद करती नजर आई. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन वह काशी की परंपरा को देख काफी हर्षित हुई.

मिनिषा ने की नाव की सवारी
गंगा सेवा निधि संस्था के सचिव हनुमान यादव ने बताया कि संस्था की ओर से मिनिषा का स्वागत किया गया. उसके बाद उन्होंने गंगा आरती देखी और फिर नाव कर जरिए दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट तक नाव की सवारी की. अभिनेत्री के साथ गंगा आरती में अभिषेक जालान भी नजर आए.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button